☜ Click Here to Star Rating


शहरी सेवा शिविर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा लाभार्थियों को पट्टे देते हुए।

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज भरतपुर पहुंचे। उन्होंने जवाहर नगर स्थित अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर में पट्टे वितरित किये। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक दिए है। इस दौरान मंत्री खर्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार अपराधियों के खि

.

सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त है

मंत्री खर्रा ने कहा कि जब से सृष्टि का सृजन हुआ है। तब से लेकर अब तक दोनों प्रकार की शक्तियां विद्यमान रहीं हैं। कभी सदाचारी शक्तियां ज्यादा प्रभाव में रहती हैं तो, कभी-कभी अनाचारी शक्तियां भी अपने प्रभाव में आ जाती हैं लेकिन, राजस्थान सरकार अपराधियों, भूमाफियाओं, पेपर चोरी करने वालों के खिलाफ जिस तरह से शक्त है। हमें जनता का सहयोग निरंतर मिलता रहे। हम सभी अपराधियों, भू माफियाओं और पेपर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नेस्तनाबूद करने में सफलता प्राप्त करते रहे।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कलेक्टर कमर चौधरी और नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने किया स्वागत।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कलेक्टर कमर चौधरी और नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने किया स्वागत।

हमारे कार्यकाल में अपराध में आई कमी

अपराधियों को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि 2018 से 2023 के साल के अपेक्षा 2024 और 2025 के आंकड़े देखेंगे तो, उसमें अपराध के आंकड़ों में कमी आई है। यह सरकार की शक्ति का ही परिणाम है। एक बार बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधार करने में समय लगता है। आने वाले समय में आपको बेहतर कानून व्यवस्था प्रदेश में दिखाई देगी।

शहरी सेवा शिविर में पहुंचे लाभार्थी।

शहरी सेवा शिविर में पहुंचे लाभार्थी।

विकासशील प्रदेश से राजस्थान विकसित प्रदेश बनेगा

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम भजन लाल शर्मा राजस्थान को विकासशील प्रदेश से विकसित प्रदेश बनाने के लिए मेहनत और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। निश्चित ही जल्द राजस्थान विकासशील प्रदेश से विकसित प्रदेश के रूप में विकसित होकर प्रदेश के लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफलता प्राप्त करेंगे। सीएम से बात करने के बाद हमने शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए शहरी सेवा कैंप के आयोजन का निर्णय लिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading