![]()
बीकानेर पश्चिम के बड़े हिस्से में रविवार की रात बिजली गुल रही। रात दस बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति रात दो बजे फिर से शुरू हो चुकी। चार घंटे के इस अंतराल में आम आदमी परेशान होता रहा लेकिन बिजली कंपनी बीकेईएसएल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यहां तक कि बि
बीकेईएसएल के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि पूगल रोड पर 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के कारण बिजली गुल हुई थी। विद्युत प्रसार निगम के इस ग्रिड सब स्टेशन से बिजली मिलने पर ही शहर में इसकी आपूर्ति की जा सकती है। पूगल रोड सब स्टेशन से बीकानेर पश्चिम के अधिकांश हिस्से को आपूर्ति होती है। ऐसे में मुरलीधर व्यास नगर, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, मुक्ता प्रसाद नगर रोड, जस्सूसर गेट, परकोटे में बसे अधिकांश हिस्से, नत्थूसर गेट सहित बड़े हिस्से में चार घंटे तक बिजली नहीं रही।
शर्मा ने बताया कि प्रसारण निगम ने इस तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एक घंटे समय बताया था लेकिन बाद में ये समय बढ़ता ही चला गया। बीच में एक बार बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हुई लेकिन एक मिनट बाद ही फिर गुल हो गई। जो फिर से दो बजे शुरू हो सकी। दो दिन पहले ही भीनासर में भी प्रसारण निगम के जीएसएस में खराबी के कारण भीनासर सहित लंबे चौड़े क्षेत्र में घंटों बिजली बंद रही थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments