☜ Click Here to Star Rating


जयपुर सेंट्रल जेल से फरार हुए दोनों बंदियों को लालकोठी थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दोनों बंदियों से पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदते समय दोनों बंदी करंट लगने से नीचे गिर गए थे। करीब 20 मिनट तक दोनों बेहोश पड़

.

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बंदियों ने पूछताछ में कहा- स्मैक नहीं मिलने से शरीर में टूटन हो रही थी। बिना स्मैक के मर जाने से बढ़िया जेल से भागकर जीना सही लगा। आगे पढ़िए जेल से भागने से लेकर पकड़े जाने तक की पूरी कहानी..

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया- जेल से भागने के मामले में आरोपी बंदी अनस उर्फ दानिश (25) निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश और नवल किशोर महावर (28) निवासी हिण्डौन सिटी करौली को अरेस्ट किया गया है।

15 सितंबर को सांगानेर थाना पुलिस ने अनस को चोरी के आरोप में जयपुर सेंट्रल जेल में भेजा था, जबकि नवल किशोर को 17 सितंबर को मालपुरा गेट थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में अरेस्ट कर जयपुर सेंट्रल जेल भेजा था।

दोनों मुल्जिम जेल की 13 नंबर बैरक में बंद थे। बदमाश अनस पहले भी जेल में बंद रह चुका है, जबकि नवल किशोर पहली बार जेल में बंद हुआ था।

जेल से भागने के बाद दोनों बंदियों के सिर में चोट आई। पहले दीवार से गिरे। फिर बाइक से गिरे।

जेल से भागने के बाद दोनों बंदियों के सिर में चोट आई। पहले दीवार से गिरे। फिर बाइक से गिरे।

स्मैक की लत के चलते टूट रहा था शरीर दोनों बदमाशों को स्मैक के नशे की लत है। जेल में आने के बाद स्मैक नहीं मिलने के चलते नवल किशोर का शरीर टूटने लगा। स्मैक को लेकर नवल किशोर ने साथी बंदी अनस से बातचीत की। जेल से बाहर निकलने पर ही स्मैक मिल सकती है। दोनों ने तय किया कि बिना स्मैक के मर जाने से बढ़िया जेल से भागकर जीना सही है। इसके चलते ही जेल से भागने के लिए दोनों रैकी करने लगे।

लात मारकर तोड़ा बाथरुम का रोशनदान दोनों 3 दिन से जेल से भागने का प्लान बना रहे थे। दोनों रात के अंधेरे में बैरक में बने बाथरुम में गए। बाथरुम के अंदर लगे रोशनदान को दोनों ने लात मारकर तोड़ डाला। रोशनदान की ग्रिल को तोड़ने के बाद एक फीट की जगह में से दोनों बाहर जेल परिसर पहुंचे।

डेढ़ घंटे जेल में छिपकर घूमते रहे जेल में लगे CCTV फुटेज में दोनों बंदी बाहर भागने की कोशिश में परिसर में इधर-उधर घूमते रहे। रात 2:10 बजे बैरक से निकलकर दीवार फांदने के जुगाड़ में लग गए। महिला जेल की तरफ जाकर कंबल से दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन कंबल के फटने से कामयाब नहीं हो सके। डेढ़ घंटे तक जेल परिसर में घूमने के दौरान प्लास्टिक की कुर्सी और पानी के पाइप को बाहर निकलने के लिए यूज किया। पकड़े नहीं जाएं इस डर से छिप-छिपकर जेल के अंदर घूमते रहे।

पुलिस की जांच के दौरान अनस का एक सीसीटीवी भी मिला। जो पेट्रोल पंप पर कैद हुआ।

पुलिस की जांच के दौरान अनस का एक सीसीटीवी भी मिला। जो पेट्रोल पंप पर कैद हुआ।

करंट लगने के बाद भी नहीं टूटा हौसला दोनों बंदियों ने पानी का प्लास्टिक पाइप जेल की 27 फीट ऊंची दीवार पर डाला। दीवार पर लगे बिजली वायर के ऊपर से पानी का पाइप डाला। कुर्सी पर चढ़कर दीवार पर लगे CCTV को पकड़ने पर अनस को करंट लग गया। करंट का झटका लगने के बाद भी जेल से भागने का हौसला नहीं टूटा। दोबारा कोशिश कर दोनों एक-दूसरे की मदद से जेल की दीवार पर चढ़ गए।

करंट लगने से नीचे गिरे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात 3:40 बजे जेल की दीवार चढ़ गए। दीवार पर लगे बिजली तारों में गेप कर निकलने का प्रयास करने लगे। वायर टच होने के कारण करंट लगने से दोनों बंदी जेल की 27 फीट ऊंची दीवार से नीचे आ गिरे। जेल के बाहर करीब 20 मिनट तक करंट लगने से बेहोश पड़े रहे। होश आने पर अनस उठा और नवल को छोड़कर वहां से चला गया। कुछ देर बाद नवल को होश आया और वह भी उठकर चला गया।

राहगीर ने करवाई मरहम-पट्टी नवल ने मिश्रा मार्केट से बाइक चोरी की। चोरी की बाइक से अजमेरी गेट होकर निकला। रास्ते में अनस के मिलने पर उसने बाइक पर बैठा लिया। टोंक रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर दोनों गिर गए। सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गए। वहां से निकल रहे राहगीर ने दोनों को लहूलुहान हालत में पास ही एक हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर में लगी चोटों पर पट्टी बंधवाकर दोनों चुपचाप वहां से निकल गए। बाइक को सुनसान जगह खड़ी कर दोनों अलग-अलग रास्ते पकड़कर फरार हो गए।

जेल प्रशासन को सुबह चला पता जेल से फरार होने के दौरान जेल प्रहरी गहरी नींद में थे। जिसके कारण दोनों बंदियों के जेल से फरार होने के बारे में पता नहीं चला। सुबह करीब 5 बजे जेल प्रहरियों को दीवार पर प्लास्टिक का पाइप लटका मिला। जेल की सघन तलाशी लेने पर दोनों बंदियों के भागने का पता चला। जेल प्रशासन की ओर से तुरंत लालकोठी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

प्लास्टिक की कुर्सी और पानी के पाइप को बाहर निकलने के लिए यूज किया।

प्लास्टिक की कुर्सी और पानी के पाइप को बाहर निकलने के लिए यूज किया।

आखिर पकड़े गए दोनों बंदी पुलिस टीम ने जेल से फरार दोनों बंदियों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेजों के आधार पर रूट चार्ट बनाया। प्रताप नगर इलाके से शनिवार दोपहर फरार बंदी अनस को पुलिस टीम ने धर-दबोचा। फरार हुए दूसरे बंदी नवल किशोर की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई। पुलिस ने बंदी नवल किशोर के ठिकानों की जानकारी जुटाई। स्मैक खरीदने वाली जगहों पर पुलिस की टीमें छिपकर उसका इंतजार करने लगी। रविवार सुबह करीब 5 बजे स्मैक लेने आए नवल किशोर को पुलिस टीम ने धर-दबोचा। बंदी अनस ने पूछताछ में बताया- नशे का आदी होने के कारण उसके घरवाले भी परेशान है। परिजन उसे सुधारना चाहते है, इसलिए नशा छोड़ने पर ही मेरी जमानत करवाएंगे ऐसा कहा था। गिरफ्तार दोनों बंदियों को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया गया है।

डिप्टी जेल सहित 11 सस्पेंड जेल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया तो उसमें जेल प्रहरी सोते हुए दिखाई दिए। इसके बाद डीजी जेल ने 7 जेल प्रहरियों के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें सस्पेंड कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। डिप्टी जेल मुख्य प्रहरी रेखा लखेरा, प्रहरी अनिता जाजोरिया, प्रहरी मनोज कुमार मीणा, प्रहरी धर्मवीर गुर्जर, प्रहरी रतन सिंह राठौड़, प्रहरी मनोज वर्मा और प्रहरी माया जाट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आरएसी के तीन जवान सुभाष, अशोक कुमार और ताराचंद को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें

जयपुर जेल से करंट वाले तारों को फांदकर भागे कैदी:रबर पाइप से 27 फीट की दीवार पर चढ़े; लॉरेंस ने इसी जेल से दिया था इंटरव्यू

जेल प्रहरी सोते रहे, सलाखें काटकर बाहर निकले दोनों बंदी:डेढ़ घंटे अंदर ही घूमते रहे, दीवार फांदते समय लगी चोट; डिप्टी जेलर समेत 11 सस्पेंड

4-दिन से जेल तोड़ने का प्लान बना रहे थे बदमाश:दीवार से कूदते समय सिर में चोट लगी, खून ज्यादा बहा तो सड़क पर बेहोश हुए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading