![]()
बीकानेर में एक बार में इतनी ही बारिश हुई कि सड़क भीग गई।
बीकानेर में तेज बारिश और अतिवृष्टि की आशंका के चलते सरकारी ओर प्राइवेट स्कूल की जिला कलेक्टर ने छुट्टी तो कर दी लेकिन बारिश के नाम पर कुछ नहीं हुआ। महज एक-दो मिनट के लिए हल्की रिमझिम बारिश शहर के कुछ हिस्सों में हुई। अब शनिवार को भी स्कूलों में भी छ
झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने किसी तरह की रिस्क लेने के बजाय छुट्टी करना ही उचित समझा। शुक्रवार व शनिवार को स्कूल की छुट्टी कर दी गई, जबकि रविवार को सार्वजनिक छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से स्कूल ओपन होंगे। मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इसके बाद श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में तो बारिश हुई लेकिन बीकानेर शहर में बिल्कुल बारिश नहीं हुई। सुबह करीब चार बजे रिमझिम बारिश हुई। आठ बजे के आसपास हल्की रिमझिम बारिश हुई। जिस तेज बारिश की आशंका में स्कूल-कोचिंग बंद किए गए थे, वैसा कुछ नहीं हुआ।
मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को जारी चेतावनी में भी बीकानेर का नाम येलो अलर्ट में रखा है। बादल दिनभर से बने हुए हैं लेकिन बरस नहीं रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments