अजमेर के लोहागल में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से बिछाई जा रही पाइप लाइन में लीकेज हो गया। हादसा लाइन मरम्मत के दौरान रविवार रात को आठ बजे हुआ। गैस लिकेज से वहां से गुजर रहे खुंडियावास मेला श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के

मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल व लोगों की भीड़।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-आईजीएल कंपनी की ओर से क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई। रविवार रात करीब आठ बजे लाइन की मरम्मत की जा रही थी और अचानक गैस लीकेज हो गई। वहां काम कर रहे श्रमिक दूर हो गए और वहां से मेले में जा रहे श्रद्धालु भी डर गए। क्षेत्रवासियों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वाहनों व लोगों की आवाजाही रोकी और लाइन की सप्लाई बंद कर दी गई। करीब आधे घंटे में वहां हालात सामान्य हुए।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments