जिले में पिछले चार दिन से बारिश का दौर थमा हुआ है, लेकिन बादल छाए रहे। शनिवार को बादल छंटने के साथ धूप खिली, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। जिससे शनिवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
जालोर में पिछले 24 घंटों में कई बारिश नहीं हुई। जिससे शनिवार को जालोर में दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। शनिवार व रविवार की सुबह से तेज धूप खिली रही हैं। जिससे गर्मी और उमस बढ़ने लगी हैं।

जवाई बांध का गेज पहुंचा 40.95 फिट तक
दिन का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज
जालोर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी होकर 33.8 व रात के तापमान में 0.2 डिग्री तक गिरावट के साथ 26.6 डिग्री दर्ज किया गया है शुक्रवार को दिन का तापमान 32.8 व रात का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
मौसम विशेष भूपेन्द्रसिंह के अनुसार 6 अगस्त तक कई बारिश नहीं होने के साथ ही जालोर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि कई जिले में एक-दो स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।
जवाई बांध में 24 घंटों में 0.35 इंच पानी की आवक
सेई बांध से लगातार पानी की आवक के चलते जवाई बांध के गेज में बढ़ोतरी हो रही हैं। रविवार की सुबह 8 बजे तक 40.95 फिट तक दर्ज किया गया हैं। वही आवक लगातार जारी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments