अजमेर की स्कूलों में आज (मंगलवार) को कोई छुट्टी नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रहा मैसेज गलत है। जिला प्रशासन के पुराने आदेश की डेट में छेड़छाड़ कर इसे बनाया गया है।
इस सम्बन्ध में मंगलवार को सुबह सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर ने स्पष्ठ किया कि व्हाट्सऐप ग्रुप में प्रसारित किया जा रहा मैसेज फेक है। इससे शहरवासी भ्रमित न हो और इग्नोर करें।
बता दें कि भारी बरसात की सम्भावना को देखते हुए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया था। उसी आदेश में डेट 25 अगस्त 2025 लिखी थी। उस आदेश की डेट में छेड़छाड़ कर उसे 26 अगस्त कर दिया। प्रशासन ने इस आदेश को फेक बताया है।

आज की छुट्टी का ये मैसेज फेक।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments