![]()
बिजली कटौती से आक्रोशित सैंपऊ के लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर जताया विरोध।
सैंपऊ में बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। रात 11 बजे से सुबह तक बिजली नहीं आने से लोगों को पानी की सप्लाई भी नहीं मिल सकी।
आक्रोशित लोग धौलपुर मार्ग स्थित बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने डिस्कॉम की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। सहायक उपनिरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट है। रात भर पेट्रोलिंग की गई, लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। उन्होंने फॉल्ट की तलाश के लिए पेट्रोलिंग जारी रखने की बात कही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments