करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन महिलाओं की मूलभूत सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। 10 किमी के राउंड में बनी चौपाटी पर कहीं भी शौचालय नहीं बनाया गया।
स्मार्ट सिटी अजमेर शहर की आधी आबादी अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है। मुंबई की तर्ज पर बनाई गई आनासागर चौपाटी के 10 किमी की परिधि में प्रतिदिन सुबह व शाम 5 हजार से अधिक महिलाएं घूमने आती है। कुछ बाहर से आने वाली महिलाएं, जायरीन भी परिवार
स्मार्ट सिटी ने चौपाटी पर करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन महिलाओं की मूलभूत सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। 10 किमी के राउंड में बनी चौपाटी पर कहीं भी शौचालय नहीं बनाया गया। पुष्कर रोड पर चौपाटी से काफी दूर एसटीपी प्लांट के निकट मॉडर्न टॉयलेट बनाया गया है लेकिन सड़क पर होने के कारण इसका उपयोग ही नहीं हो रहा है।
बता दे की अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 39 करोड़ की लागत से पाथवे का निर्माण किया गया। ये कार्य अलग अलग चरणों में पूरा हुआ। इसकी लम्बाई करीब दस किलोमीटर है। पाथवे वैटलैंड में बनाया गया और इसको लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

आनासागर चौपाटी के 10 किमी की परिधि में प्रतिदिन सुबह व शाम 5 हजार से अधिक महिलाएं घूमने आती है।
पढ़े चौपाटी पर आने वाली गर्ल्स ने क्या कहा….
गुजरात राजकोट से आई टूरिस्ट सृष्टि पंडिया ने कहा कि वह अजमेर घूमने के लिए आई हैं। अजमेर काफी खूबसूरत भी है। परिवार के साथ चौपाटी पाथवे पर वॉक कर रहे थे। छोटी बहन और उन्हें वॉशरूम जाना था लेकिन कहीं पर भी वॉशरूम की कोई व्यवस्था नहीं। हमारे जैसी कई लेडिस और बच्चे भी यहां आते होंगे जिन्हें वॉशरूम जाना होगा, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय प्रशासन को महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
सिमरन कौर ने बताया कि 9 किलोमीटर से ज्यादा का लंबा पाथवे बनाया गया है। लेकिन वॉशरूम की कोई भी सुविधा नहीं। 5 हजार के करीब टूरिस्ट रोजाना यहां पर रहता है। जिसमें कई महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं को अधिकतर वॉशरूम जाने की रिक्वायरमेंट रहती है। लेकिन वॉशरूम नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ती है।
गवर्नमेंट प्रॉपर्टी पर वॉशरूम नहीं होना गलत है। रोजाना मैं भी यहां पर वॉक करने आती हूं। इस दौरान कई लोग वॉशरूम के लिए पूछते हैं। लेकिन यहां पर व्यवस्था नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments