☜ Click Here to Star Rating


प्रदेश के अस्पतालों में एक ओर दवाओं की किल्लत बनी हुई है वहीं दूसरी ओर आरएमएससीएल की ओर से पिछले पांच महीने में जरूरी उपकरणों की फाइलें भी “डिस्कशन” में ही चल रही हैं। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन उपकरणों के टेंडर हो चुके, उनकी भ

.

जयपुर सहित जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, अलवर, भरतपुर सहित अन्य जिलों के अस्पतालों में वार्मर, फोटोथेरेपी व ज्वाइडिक्स मीटर की कमी बनी हुई है।

हद यह है कि आरएमएससील टेंडर करने के बावजूद पिछले एक साल में इनके रेट कांट्रेक्ट तक नहीं कर सका है और ना ही कोई आर्डर जारी हुआ है। मल्टीपेरा मॉनीटर और ईसीजी मशीनों के तो आर्डर होने के बावजूद संविदा दर जारी नहीं की गई है। वहीं रेडिएंट हीट वार्मर, बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑटोक्लेव डीग्रेडेबल प्लास्टिक बैग के टेंडर ही पिछले दो माह से अटकाए हुए हैं।

ये उपकरण यह काम आते हैं

वार्मर – नवजात और छोटे बच्चों के काम में लिए जाते हैं। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान मरीजों को गर्म रखने के लिए उपयोग किए जाते हैं। साथ ही हाइपोथर्मिया को रोकने में मदद करते हैं

फोटोथैरेपी – त्वचा की कुछ स्थितियों के इलाज के लिए पराबैंगनी (यूवी) प्रकाश का उपयोग करती है। यह मुख्य रूप से नवजात शिशुओं में पीलिया और सोरायसिस, एक्जिमा, विटिलिगो जैसी त्वचा की बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। नवजात शिशुओं में पीलिया होने की स्थिति में जब त्वचा और आंखों का रंग पीला हो जाता है तो फोटोथैरेपी अतिरिक्त बिलीरुबीन को तोड़ने में मदद करती है, जो पीलिया का कारण बनता है। इस उपकरण से बिलीरुबीन शरीर से आसानी से निकल जाता है।

ज्वाइंडिक्स मीटर- किसी भी बच्चे या व्यक्ति में किस स्तर का पीलिया है और कितना खतरा है, इसका पता किया जाता है।

मल्टीपेरा मॉनीटर – यह ऐसा उपकरण है, जो मरीज के हार्ट रेट, बीपी, ऑक्सीजन लेवल, श्वास दर और तापमान को एक ही स्क्रीन पर दिखाता है। इससे किसी भी समस्या का तुरंत पता लगाया जा सकता है। इमरजेंसी में यह बेहद कारगर होती है।

ईसीजी मशीन – इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम (ईसीजी ) हृदय की जांच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन है।

इनका कहना है

फोटोथेरेपी, वेंटीलेटर किट व अन्य की दर संविदा संपादित की जा चुकी है एवं क्रय आदेश प्रक्रियाधीन है। साथ ही रेडिएंट हीट वार्मर ज्वाइंडिस मीटर की के भी रि-टेंडर जल्दी ही किए जाएंगे। -गायत्री राठौड़, हेल्थ सेक्रेटरी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading