![]()
एक बार फिर से अलवर सरस डेयरी MD बदल दिया गया। इस बार उमाशंकर चौधरी को जिम्मा सौंपा है। इससे पहले कई एमडी बदले गए। एमडी हटाने व लगाने से पहले डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर को हटाया था। अब करीब पांच महीनों के बाद डेयरी में नया स्थाई एमडी लगाया है। पूर्व
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (RCDF) ने बुधवार को अलवर सरस डेयरी के लिए नए प्रबंध संचालक (MD) की नियुक्ति कर दी। मेट्रो डेयरी प्लांट, गंगानगर में सहायक प्रबंधक (संचयन) के पद पर कार्यरत उमाशंकर चौधरी को अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सरस डेयरी) का नया एमडी बनाया गया है।
आरसीडीएफ की ओर से 6 अगस्त को जारी आदेश में चौधरी को वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार भी सौंपे गए हैं। यह आदेश महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) कैलाश चंद मीणा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
मार्च में हटाए गए थे पूर्व एमडी सुरेश सेन
अलवर सरस डेयरी के पूर्व एमडी सुरेश कुमार सेन को आरसीडीएफ ने 13 जनवरी 2025 को बिना स्पष्ट कारण बताए सस्पेंड कर दिया था। 9 दिन बाद उन्हें बहाल कर दिया गया, लेकिन उसी दिन उनका तबादला नई दिल्ली स्थित आवासीय प्रबंधक (संपर्क कार्यालय) पद पर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, सेन और डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों ने एक-दूसरे पर कई मौकों पर बयानबाज़ी भी की थी। माना जाता है कि इसी खींचतान के चलते कार्रवाई की गई थी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments