अजमेर की दरगाह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त करते हुए 10 लाख रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित महिला टीचर अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर टीचर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
पहले देखे चोरी की कुछ तस्वीरें….

अलमारी के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त करते हुए 10 लाख रुपए की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर टीचर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
लाखन कोटड़ी निवासी महिला टीचर सोनी सतलानी ने बताया कि वह बीएलओ की ड्यूटी पर सर्वे के लिए गई हुई थी। जब शाम को वापस घर पहुंची और अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। ज्वेलरी सहित अन्य सामान गायब था।
इसकी सूचना दरगाह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया।
महिला टीचर ने बताया कि छत के रास्ते से चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब 10 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर फरार हुए हैं। पीड़ित टीचर की ओर से दरगाह थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments