चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर रात के समय ऑफिस में घुसे और वहां रखी सभी अलमारियों की तलाशी ली। हालांकि उन्हें नगदी या कीमती सामान नहीं मिला, लेकिन
चोरों ने ऑफिस में की तोड़फोड़, मोबाइल चुरा ले गए
चोरों ने ऑफिस के मुख्य दरवाजे समेत अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए। उन्होंने लगभग सात से आठ अलमारियों को भी तोड़ डाला और उनमें रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया। यह मोबाइल फोन राज्य सरकार की योजना के तहत कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को देने के लिए रखे गए थे। बचे हुए ये फोन ऑफिस में सुरक्षित रखे गए थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए।
ठेकाकर्मी को दरवाजे खुला देखा हुआ था शक
शनिवार सुबह सबसे पहले चोरी की जानकारी जगदीश खटीक को हुई, जो पहले वहां ठेके पर काम कर चुके हैं। वह जब ऑफिस के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह अंदर गए तो देखा कि पूरा ऑफिस अस्त-व्यस्त पड़ा है।

सारा सामान बिखेर दिया।
अधिकारियों को दी गई सूचना, चित्तौड़गढ़ से पहुंचे अधिकारी
चोरी की जानकारी मिलते ही जगदीश ने महिला बाल विकास विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुमेर सिंह को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुमेर सिंह तुरंत चित्तौड़गढ़ से भदेसर ऑफिस पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उनके साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी विजयलक्ष्मी जोशी भी पहुंचीं। उन्होंने मिलकर चोरी की पूरी जानकारी ली और जांच शुरू करवाई।
पुलिस को दी गई सूचना, जानकारी जुटाई गई
इस घटना की सूचना तुरंत भदेसर पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने ऑफिस का मुआयना किया और शुरुआती जानकारी जुटाई। पुलिस ने ताले टूटने, अलमारियों की तोड़फोड़ और चोरी हुए सामान की जानकारी ली। फिलहाल विभाग की और से पुलिस को एक रिपोर्ट दी गई है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ऑफिस, फिर भी चोरी
यह कार्यालय भदेसर-चित्तौड़गढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। ऑफिस के आसपास भूमि विकास बैंक, डिप्टी कार्यालय और उपखंड कार्यालय जैसे सरकारी संस्थान भी हैं। इसके अलावा इन दिनों रुणीजा बाबा रामदेव की यात्रा के कारण इस मार्ग पर अच्छी खासी चहल-पहल रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बिना किसी डर के इस घटना को अंजाम दिया, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments