जोधपुर की सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा किया।
जोधपुर के ईस्ट जिले के सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने रात के समय चांदी हॉल के पास स्थित एक मकान के ताले तोड़कर सोने- चांदी के आभूषण और नगद रुपए चुरा लिए थे। इसके बाद आरोपी बस
सदर बाजार थाना अधिकारी मानक राम विश्नोई ने बताया कि 29 सितंबर को प्रार्थी तरुण चोपड़ा ने रिपोर्ट दी। बताया कि वह 27 सितंबर की शाम को अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। 29 सितंबर को उसके पड़ोसियों ने उनके मकान में चोरी की सूचना दी। चोर मकान से सोने चांदी के जेवर और नगद रुपए चुरा कर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास की जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो 28 सितंबर की मध्य रात्रि में एक आरोपी परिवादी के मकान की तरफ चक्कर लगाते हुए नजर आया। बाद में मकान से एक बैग लेकर पाली से उदयपुर जाने वाली महाराज प्राइवेट बस में बैठता हुआ दिखाई दिया। इस पर टीम ने उदयपुर जाकर फुटेज खंगाले। बाद में मकान से चोरी करने वाले आरोपी मोहित को पिंडवाड़ा सिरोही से दस्तयाब किया।

पुलिस दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोपी मोहित ने चोरी का माल अपने उदयपुर निवासी दोस्त के पास जाकर छुपा दिया इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 1लाख 85 हजार नगद, एक लैपटॉप, 381 ग्राम चांदी और 72 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।
मुख्य आरोपी मोहित 28 सितंबर को मध्य रात्रि में रात 2 बजे के करीब अपनी पैंट शर्ट में लोहे का पाइप छुपाकर परिवादी तरुण चोपड़ा के मकान में गया और मकान के मुख्य दरवाजे कमरे और कमरे में रखी अलमारी के लॉक तोड़कर सोने चांदी के गहने चुरा लिए। बाद में प्राइवेट बस से उदयपुर की तरफ फरार हो गया।
इस पर पुलिस ने आरोपी मोहित वाल्मीकि निवासी हरिजन बस्ती पुलिस थाना सदर कोतवाली जोधपुर पूर्व और उसके मित्र साहिल हरिजन निवासी सज्जन नगर आर्य समाज मंदिर रोड, पुलिस थाना अंबा माता जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments