![]()
पुलिस ने तीनों आरोपियों से कर रही है पूछताछ।
बाड़मेर जिले की शिव पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत नहर परियोजना से चोरी मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चार बैटरियां, एक इंवेटर बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं चोरी में उपयोग में ली गई बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया
पुलिस के अनुसार स्वरूप सिंह पुत्र ईश्वरसिंह निवासी गांव तलीया कोटडा हाल सुपरवाइजर नहर परियोजना पार्ट सी शिव पुलिस थाना में 16 अगस्त को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि कानासर गोलाई एसआर टंकी नहर परियोजना से चा बैटरी, एक इंवेटर चुरा कर ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने थाने में बीएनएस की धाराओ में मामला दर्ज किया गया।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश को निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की। टीम ने गांव कानासर गोलाई एसआर टंकी नहर परियोजना से चार बैटरीया, एक इंवेटर की चोरी की वारदात का तकनीकी और सूचना के आधार पर खुलासा किया। तीन संदिग्ध आरोपी वली मोहम्मद पुत्र जमाल खान निवासी उण्डू, कासब खान पुत्र सालम खान, बक्शु खान पुत्र सालम खांन तीनों निवासी उण्डू शिव को डिटेन किया गया।
तीनों ने साथ मिलकर गांव कानासर गोलाई एसआर टंकी नहर परियोजना से चार बैटरियां व एक इंवेटर की चोरी करना स्वीकार किया। इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चुराई चार बैटरियां व एक इंवेटर बरामद कर वारदात में उपयोग में ली गई बोलेरो गाडी को जब्त किया है। कार्रवाई में एसआई जालाराम, हैड कांस्टेबल रामनारायण, कांस्टेबल बगताराम, हरजीराम, महिपाल शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments