![]()
बारां में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम दिवांशु शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
बारां में स्वतंत्रता दिवस समारोह कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम दिवांशु शर्मा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट की सलामी ली।
परेड में आरएसी के सशस्त्र बल, राजस्थान पुलिस, गृह रक्षा दल और स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल हुई। पुलिस ब्रास बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सुबह सवा 9 बजे एडीएम दिवांशु शर्मा राज्यपाल का संदेश पढ़ेंगे। पौने 10 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन होगा। 10 बजे प्रशंसा पत्रों का वितरण किया जाएगा। 10:35 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। पौने 11 बजे स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साढ़े 11 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों का विशेष सम्मान किया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे खेल संकुल में वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments