☜ Click Here to Star Rating


भारत के स्वाधीनता दिवस से पहले देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर में एक तिरंगा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट से हुई और यह शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए गोल प्

.

जगह-जगह दिखा देशभक्ति का जोश

तिरंगा यात्रा का मार्ग रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिया, सुभाष चौक होते हुए तय किया गया। यात्रा के दौरान रास्ते भर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और जय हिन्द जैसे देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। यात्रा में सबसे ज्यादा उत्साह स्कूली बच्चों में देखा गया, जो हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश से नारे लगा रहे थे।

देश की आजादी और तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

इस यात्रा का नेतृत्व जिले के कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने किया। इनके साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्काउट-गाइड, एनसीसी छात्र और आमजन भी इस यात्रा में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को देश की आज़ादी और तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।

यात्रा के दौरान सभी स्कूली बच्चों को हाथ में तिरंगा लेकर उसकी आन-बान-शान बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाए और देशभक्ति के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए।

बच्चों में दिखा खास उत्साह

कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि

QuoteImage

तिरंगा यात्रा में सबसे खास बात यह रही कि बच्चों में जोश और देशप्रेम देखते ही बनता था। मौसम की थोड़ी चुनौती जरूर थी, लेकिन बच्चों, पुलिसकर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला संगठनों और आम नागरिकों ने मिलकर यात्रा को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि तिरंगे के सम्मान और महत्व को समझाने का प्रयास है।

QuoteImage

सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ डाले फोटो

कलेक्टर ने जानकारी दी कि 14 अगस्त को एक सांस्कृतिक संध्या और संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के हर उपखंड में अलग-अलग समय पर तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सभी से अपील किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #हरघरतिरंगा हैशटैग के साथ शेयर करें। कुछ चुने गए फोटो को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

सात दिनों से चल रही थी योजना

एसीईओ राकेश पुरोहित ने बताया कि

QuoteImage

इस तिरंगा यात्रा की तैयारी पिछले 7 दिनों से की जा रही थी। पुरुष, महिलाएं, और बच्चे सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई। खास बात यह रही कि सैनिक स्कूल के छात्रों को भी शामिल किया गया ताकि देशभक्ति की भावना और गहराई से दिखाई दे। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ के दो हिस्सों को जोड़ने वाली पुलिया पर परेड का आयोजन भी किया गया।

QuoteImage

तिरंगा यात्रा बना आकर्षण का केंद्र

इस पैदल यात्रा को देखने के लिए रास्ते के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी रही। स्कूली बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और गर्व की भावना नजर आई। यह तिरंगा यात्रा ना केवल बच्चों के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई थी।

यात्रा के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। उन्होंने बच्चों को समझाया कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य केवल मार्च करना नहीं था, बल्कि लोगों को जागरूक करना था कि वे 15 अगस्त को पूरे गर्व के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराएं।

देश के नाम दिया गया एक मजबूत संदेश

इस जागरूकता यात्रा के माध्यम से स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने पूरे शहर को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि देश के लिए गर्व और समर्पण का पर्व है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाएं और अपने देश के प्रति कर्तव्यों को याद करें।

तिरंगा यात्रा का समापन गोल प्याऊ चौराहे पर हुआ, जहां सभी को फिर से हर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभी अधिकारियों ने यह वादा किया कि वे आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करते रहेंगे।

इस यात्रा में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी, अति. जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक, अति. पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, सीईओ विनय पाठक, एसीईओ राकेश पुरोहित, जिला प्रमुख गब्बर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट गाइड्स, एनसीसी और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading