![]()
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने से घायल हुए श्रद्धालुओं को धौलपुर जिला अस्पताल में लाया गया।
धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में कदमखंडी के पास श्याम बाबा के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डबरा मध्य प्रदेश निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। इनमें 4 की हालत
हादसे में आदिराम (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चार घायलों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सात घायलों को उनके परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।
घायलों में ग्वालियर निवासी नरेंद्र कोली (45), दतिया निवासी सोनाली (7), मुरैना निवासी विनोद (30), ग्वालियर निवासी मनोज (28), रेनू (30), मंजू (20), सोमता (25), मुरैना निवासी सोनू (30), ग्वालियर निवासी सीमा (21), बबलू (27) और मयंक (5) शामिल हैं। जिनमें से सोनू, सीमा, बबलू और मयंक की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया हैं।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक आदिराम के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments