☜ Click Here to Star Rating



शहर के पीरू सिंह सर्किल स्थित शहीद पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर सोमवार रात दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव का उद्घाटन एडीएम अजय कुमार आर्य, अखिल भारतीय स्वर्ण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकरण जानू, न्यू आ

.

कार्यक्रम की एंकरिंग आरू जैन ने की, जिन्होंने अपने उत्साहपूर्ण संचालन से माहौल को और जीवंत बना दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने गरबा गीतों और फिल्मी धुनों पर देर रात तक थिरककर महफिल को खास बना दिया। महोत्सव के पहले दिन ही बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और पारिवारिक माहौल में डांडिया का आनंद लिया।

इनाम और सम्मान से बढ़ा जोश

महोत्सव में प्रतिभागियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा का भी माहौल रहा। निर्णायक की भूमिका निभा रहीं डॉ. विद्या पुरोहित ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। गीतांजलि ज्वैलर्स की ओर से दिए गए उपहार प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी लेकर आए।

पहले दिन बेस्ट कपल डांस का खिताब हरीश और ज्योति शर्मा को मिला। बेस्ट किड गर्ल्स डांस में शमा, बेस्ट किड महिका जांगिड़ और बेस्ट किड गर्ल ड्रेस में रिया शर्मा को सम्मानित किया गया। जोश एनर्जी कैटेगरी में गर्वाक्षी और आयुषी ने बाजी मारी। बेस्ट एनवायरमेंट श्रेणी में गुंजन और आकांक्षा ने पुरस्कार पाया, वहीं बॉयज कैटेगरी में ईश्वर और गरबा स्टेप के लिए लक्षिका को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीएसएन फाइनेंस प्लाजा के नितिन अग्रवाल और तिरूपति ज्वैलर्स के निशांत सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फूड कॉर्नर और मनोरंजन बने आकर्षण

गरबा महोत्सव में जहां पारंपरिक नृत्य और संगीत ने समां बांधा, वहीं फूड कॉर्नर के चटपटे व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र बने। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोग गरबा खेलने के साथ स्वादिष्ट पकवानों का मजा लेते रहे।

सहयोगी संस्थाओं का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में शहर की कई संस्थाओं ने सहयोग दिया। इनमें रोड नंबर 1 स्थित गीतांजलि ज्वैलर्स, न्यू आनंद ज्वैलर्स, अनुश्री डायग्नोस्टिक, जेएम क्रिएशन (झाबरमल मनालाल), गणपति नगर मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल, हाउसिंग बोर्ड चूरू रोड स्थित आणि मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शेखावाटी वन वीक सीरीज, रोड नंबर 3 स्थित सोमरा होंडा व कुबेर सुजुकी मोटर्स शामिल रहे। वहीं ब्रांडिंग सहयोगी के रूप में ढाका प्रिंटर्स व ऑफसेट और फूड पार्टनर के रूप में श्री श्याम स्वीट्स कैटर्स जुड़े।

दो और दिन चलेगा उत्सव

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव मंगलवार और बुधवार को भी शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। शहरवासी आगामी दिनों में भी डांडिया और गरबा की धूम का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों का कहना है कि हर दिन नए विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बना रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading