![]()
राजसमंद के कुंवारिया कस्बे में एक चोर ने साड़ी शोरूम को निशाना बनाते हुए नकदी पार की। कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर के पास साड़ी शोरूम में शनिवार आधी रात को एक नकाबपोश चोर ने धावा बोलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता तब चला जब राहगीरों ने शोरूम
व्यापारी मुकेश जाट, शंकरलाल सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पाया कि शोरूम का कांच टूटा हुआ था और अंदर काउंटर के सभी ड्रॉ खुले पड़े थे, कपड़े बिखरे हुए थे। जानकारी पर उनके पार्टनर किशनलाल कुमावत और कमलेश भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद कुंवारिया पुलिस को सूचना दी गई।
हथौड़े से कांच तोड़कर अंदर घुसा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर पास की दुकान की छत से ऊपर चढ़ा और हथौड़े से कांच तोड़कर पहली मंजिल से अंदर घुसा। बाद में नीचे उतरकर काउंटर से 30 हजार रुपए नकद और कीमती सामान चोरी कर ले गया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू घटना की सूचना पर कुंवारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वारदात की जानकारी पर पप्पू दास वैष्णव, अजय प्रजापत, भगवतीलाल आचार्य और पूर्व सरपंच हरिराम सालवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments