![]()
प्रदेश में कई दवा कंपनियां ऐसी हैं जो कफ सिरप या उसके साथ काम आने वाली एंटीबायोटिक बनाती हैं। इन कंपनियों की दवाओं के 23 से अधिक बैच के सैंपल जांच में फेल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही करीब 3 लाख टैबलेट बाजारों में
इन दवाओं के सैंपल फेल
एंटीबायोटिक- इमोक्सीसिलन, क्लेवूलेनिक एसिड टैबलेट, सिफ्रोफ्लोक्सासिन, सेफपोडॉक्सिन, सेफट्राइजोन इंजेक्शन के 6 बैच फेल। मेडिरिच लिमि. की 1 लाख से अधिक दवाइयां बिक चुकी थीं। स्टेराइड: बीटामेथॉसॉन। 3 बैच फेल, 5 दिसम्बर को रिपोर्ट आई। तब तक मेडिवेल बायोटिक की 30 हजार दवा बिक गई।
एंटीएलर्जिक- लिवोसिट्रोजिन, मोंटेलुकास्ट के 4 बैच फेल। रिपोर्ट 5 दिसम्बर को। थेराविन फार्माल्यूसेशन की 35 हजार दवाएं बिकी।
एंटी डायबिटीक- ग्लिमिप्राइड, पायोग्लीटाजोन के 3 बैच फेल। रिलीफ बायोटेक की 18 हजार से अधिक दवाइयां बिक गईं।
पेनकलर- एसीक्लोफिनेक, पेरासिटामोल के 3 बैच फेल, 11 दिसम्बर को सैंपल फेल, इप्का लेबोरेट्री की 20 हजार दवा बिकी। कैल्शियम, विटामिन डी3 के सप्लीमेंट के 8 बैच फेल। एफि पेरेन्टल्स की 40 हजार से अधिक दवा बिक गई। पेट गैस की पीपीआई के 3 बैच फेल। एरिस्टो फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमि. के 15 हजार दवा बिकी।
- कार्डियक में काम आने वाली लोसरटान के 2 बैच फेल। एमेक्स फार्मा के 10 हजार से अधिक टेबलेट बिके। सिफ्रोफ्लोक्सासिन और ट्रोपिकामाइड एंड फिनाइल नेफ्रिल के दो बैच फेल हो गए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments