![]()
तेजाजी महाराज के थानक पीपाधाम मार्ग पर 28 अगस्त से 2 सितंबर से संगीतमय शौर्यगाथा का मंचन होगा।
झालावाड़ में श्री वीर तेजाजी सेवा समिति की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तेजाजी महाराज के थानक पीपाधाम मार्ग पर 28 अगस्त से 2 सितंबर तक रात्रि 8 बजे से संगीतमय शौर्यगाथा का मंचन होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन समिति के सदस्यों ने लोक कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया। समिति के संरक्षक शंभू शंकर पांचाल ने बताया कि मालवा मंच के प्रसिद्ध कलाकार पांच दिनों तक लगातार प्रस्तुति देंगे।
पहले दिन की प्रस्तुति में कलाकारों ने तेजाजी महाराज और उनकी भावज के बीच संवाद को मंचित किया। इसमें तेजाजी की ससुराल जाने की जिद का प्रसंग दिखाया गया। दर्शकों ने उत्साह से प्रस्तुति का आनंद लिया और तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में शंभू शंकर पांचाल, पूनमचन्द पांचाल, राजेन्द्र कश्यप, राजू शर्मा, ओम प्रकाश गौड़, नरेन्द्र पांचाल, बण्टी पांचाल, कैलाश धाभाई और जगदीश पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments