☜ Click Here to Star Rating



एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में बेटे भरत को एसआई बनाने के लिए हैड कांस्टेबल राजकुमार ने कुंदन से 5 लाख रुपए में परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर खरीदा था। इसके बाद राजकुमार यादव ने कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह यादव और अपने पड़ोसी रवींद्र सैनी को यह पेपर 7.50 लाख

.

एसओजी ने एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में हैड कांस्टेबल राजकुमार यादव व उसके बेटे भरत यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों मंगलवार तक रिमांड पर हैं। हैड कांस्टेबल राजकुमार का उदयपुर निवासी कुंदन पंडया से 2008 से संपर्क था। जब हैड कांस्टेबल राजकुमार तत्कालीन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय का पीएसओ था, उसी दौरान कुंदन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लाइजनिंग अधिकारी लगा हुआ था। इसी के चलते कुंदन ने ही राजकुमार को एसआई भर्ती का पेपर उपलब्ध करवाया था। सीकर पुलिस लाइन से फरार एसआई रवींद्र को पकड़ने के लिए एसओजी ने सीकर, झुंझुनूं व जयपुर में कई स्थानों पर तलाश की। एसओजी ने उसे पूछताछ का नोटिस दिया हुआ है। रवींद्र का 156वें स्थान पर एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हुआ था। इस प्रकरण में अब तक 54 एसआई सहित 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार एसआई सत्येंद्र यादव का वर्ष 2011 में कांस्टेबल बना था। उसने 1 अक्टूबर 2011 को कमिश्नरेट जयपुर में जॉइन किया था। वह 2014 से 2018 तक तत्कालीन मंत्री प्रभुलाल सैनी के बंगले पर गार्ड रहा था। इसके बाद मई 2018 से अक्टूबर 2018 तक तत्कालीन मंत्री जसवंत यादव का पीएसओ रहा। वह वर्ष-2023 तक पिलानी से विधायक रहे जेपी चंदेलिया का पीएसओ रहा। इसी दौरान उसका एसआई के पद पर चयन हो गया था।

आरोपी रवींद्र।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading