भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में कल एक युवक गंभीर नदी में डूब गया था। आज युवक के शव को गंभीर नदी से निकाला गया। कल करीब 5 घंटे स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन, युवक के शव का कुछ पता नहीं लगा था। आज उसका शव फुल कर ऊपर गया
स्टूडेंट ने डूबते हुए देखा
उच्चैन SHO गिर्राज प्रसाद ने बताया कि सेवला हेड से केवलादेव नेशनल पार्क के लिए गंभीर नदी के रास्ते से पानी छोड़ा जा रहा है। जिसमें कल मंगल सिंह (22) निवासी बरकोली गंभीर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गंभीर नदी में डूबने लगा। जब मंगल सिंह डूब रहा था तो, उसने खुद को बचाने के लिए आवाज लगाई। इस दौरान वहां से एक स्टूडेंट स्कूल जा रहा था। स्टूडेंट ने मंगल सिंह को डूबते हुए देखा तो, उसने भी शोर मचाया।

कल SDRF की टीम ने चलाया था सर्च ऑपरेशन।
आज शव फूलकर ऊपर आया
जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। तब तक मंगल पानी में डूब चुका था। लोगों ने बरकोली गांव में जाकर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर मंगल को सर्च करवाया। 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी मंगल सिंह का कुछ पता नहीं लगा। तब पुलिस ने मौके पर SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। SDRF की टीम ने 3 घंटे से मंगल सिंह को सर्च किया। उसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। आज मंगल का शव खुद ऊपर आ गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से निकलवाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments