![]()
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में आज सुबह एक युवक की डैड बॉडी खाली प्लाट में मिलने पर सनसनी फैल गई। डैड बॉडी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर प
स्थानीय निवासी मुकेश बागड़ा ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में स्थित विनायक सरोवर गोल्यावास में खाली प्लाट में डैड बॉडी मिली। जिस पर स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया।
पत्रकार कॉलोनी थाना मदन लाल कडवासरा ने बताया कि विनायक सरोवर कॉलोनी में स्थित एक खाली प्लाट में डैड बॉडी मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करने के लिए उनकी फोटो सभी थानों में सर्कुलेट की जा रही ही। पहचान होने के बाद आगे की जांच की जाएगी,मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएंगे। अभी हमारी टीम मृतक की पहचान करने और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को चैक करने में लगी हुई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments