![]()
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व खेत पर पड़ा शव
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिशनगढ़ रोड़ पर स्थित एक सूनसान जगह पर एक युवक का शव मिला हैं। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जालोर कोतवाली थाना के एएसआई मांगीलाल ने बताया कि जालोर के बिशनगढ़ रोड़ पर स्थित किया शोरूम के सामने एक खाली प्लोट में शनिवार को बागरा के रायथल गांव हॉल गौडिजी निवासी भवरगिर(38)पुत्र राणगिरी का शव मिला हैं। सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और देर शाम को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मांगीलाल ने बताया कि शव के पास एक बाइक व जहर की बोतल मिली हैं। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि भवरगिरी ने जहर खाकर आत्महत्या की हैं। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मृर्तक के भाई श्रवण गिरी ने लिखित रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज कराया हैं। जिसकी जांच की जा रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments