☜ Click Here to Star Rating



युवक का शव तालाब से बाहर निकालती टीम।

सवाई माधोपुर के मलारना चौड़ में बुधवार कोएक दुखद हादसा सामने आया था। यहां एक युवक पानी में डूब गया था। युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 31 घंटे बाद दिलराज पुत्र राम अवतार का शव देलडा सागर तालाब से बाहर निकाला गया। जि

.

युवक के पिता राम अवतार कीर ने बताया कि उनका बेटा दिलराज बुधवार सुबह 9:00 बजे से लापता था। जिसे आसपास खोजा गया। इसी दौरान देलडा सागर तालाब की पाल पर दिलराज की चप्पल मिली। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार राजेश मीणा और तहसीलदार रामजीलाल मीणा मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस को दी गई। सूचना पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद गुरुवार को दिलराज का शव मिला।दिलराज Bsc नर्सिंग फाइनल ईयर छात्र था और अविवाहित था। जो अक्सर तालाब पर जाता रहता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading