डीग जिले के कुम्हेर इलाके के गांव बैलारा खुर्द में आकाशीय बिजली गिरने से दो मंजिला मकान की पट्टियां टूटी, घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा।
भरतपुर और डीग जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियां आ रही हैं। गांव के लोग अपनी जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। कल देर रात डीग जिले के कुम्हेर इला
आकाशीय बिजली गिरने से मकान की पट्टियां टूटी
डीग जिले के कुम्हेर इलाके स्थित गांव बैलारा खुर्द में रूपसिंह के मकान पर देर रात आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे मकान की पट्टियां टूट गई। घर में सो रहे परिवार के लोग बाल-बाल बचे। बिजली गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। जिसके बाद वह रूप सिंह के घर पहुंचे। पट्टियां गिरने से घर के अंदर रखा हुआ सामान टूट गया।

मालीपुरा गांव में सड़कों पर भरा है पानी पोखर के पास अतिक्रमण होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही।
मालीपुरा गांव में सड़कों पर भरा पानी
सेवर के मालीपुरा इलाके में बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी आ रही है। स्थानीय निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि मालीपुरा आने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई बार प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन किया गया लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव की पोखर के चारों तरफ अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इसलिए सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गांव के लोग आते जाते समय गंदे पानी में गिर जाते हैं। इसलिए प्रशासन अतिक्रमण हटवाकर पानी की निकासी सुचारू रूप से करवाये।

जघीना, गामणी, जिरौली, पीरनगर, बराखुर, भवनपुरा गांव में पानी निकासी की मांग को लेकर ADM घनशयाम शर्मा से मिले ग्रामीण।
जघीना, गामणी, जिरौली, पीरनगर, बराखुर, भवनपुरा जलमग्न
गिर्राज सिंह निवासी जघीना ने बताया कि जघीना, गामणी, जिरौली, पीरनगर, बराखुर, भवनपुरा गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कलेक्टर गांव के दौरा कर आये हैं। हमारी मांग हैं कि गांव में जो सड़कों पर पानी भरा हुआ है उसे निकाला जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर पानी निकासी के लिए मोटर लगाने का आश्वाशन दिया है। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। पानी में सांप घूम रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments