![]()
शहर में पेयजल सुपलैका प्रमुख स्त्रोत डिमिया बांध से ओवरफ्लो होने वाले रो-वॉटर से डूंगरपुर की हृदयस्थली गैपसागर झील को भरा जाएगा। इससे बारिश के बाद भी खाली गैपसागर झील भरेगी।
डूंगरपुर जिले में लगातार बारिश के बाद भी खाली पड़ी गैपसागर झील को भरने के लिए कलेक्टर ने अनूठी पहल की है। शहर में पेयजल सुपलैका प्रमुख स्त्रोत डिमिया बांध से ओवरफ्लो होने वाले रो-वॉटर से डूंगरपुर की हृदयस्थली गैपसागर झील को भरा जाएगा। इससे बारिश के ब
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जिले में लगातार हो रही अच्छी बरसात से करीब सभी जल स्रोत अपनी क्षमता अनुसार पूर्ण रूप से भर चुके हैं, लेकिन शहर की हृदयस्थली कही जाने वाली गैपसागर झील खाली है। ऐसे में शहर के लोग निराश हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए डिमिया बांध में पर्याप्त जल उपलब्ध है। वहीं लगातार बारिश की वजह से डिमिया बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं। उससे निकलने वाले रो-वॉटर का सदुपयोग करते हुए इससे गैपसागर को भरने से जल संरक्षण का काम शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि जब तक डिमिया बांध ओवरफ्लो चलेगा तब तक रो-वॉटर को गैपसागर में छोड़ा जाएगा। इससे पानी का व्यर्थ बहाव न होकर वर्षा के पानी का सदुपयोग हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान डूंगरपुर शहर की पेयजल व्यवस्था सोमकमला आंबा बांध और बोरी स्थित फिल्टर प्लांट से की जाएगी और जल वितरण में कोई परेशानी नहीं आएगा। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने उदय विलास फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया । इस बारे में पीएचईडी अधिकारियों से आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश भी दिए ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments