![]()
रतनगढ़ वार्ड 31 में बारिश के बाद एक पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई।
चूरू के रतनगढ़ वार्ड 31 में बारिश के बाद एक पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। हवेली गिरने से पड़ोसी कालू नाई का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हवेली में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया।
बारिश रुकने के बाद कुछ देर के लिए तेज धूप निकली थी। हादसे के समय हवेली में कोई नहीं था। मलबे गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के कई वार्डों में ऐसी जर्जर हवेलियां हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जर्जर हवेलियों का सर्वे करवाने की मांग की है। साथ ही मालिकों को नोटिस जारी कर मरम्मत या गिराने की कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों की जान खतरे में है। समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हादसे हो सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments