![]()
शिप्रापथ थाना पुलिस ने पार्क में बैठी महिला की चैन तोड़ कर भागने वाले एक नाबालिग को पकड़ लिया हैं। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद चोरी की एक बाइक भी रिकवर की हैं। आरोपियों ने सांगानेर सदर थाना इलाके से बाइक चोरी कर चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया
डीसीपी साउथ राजर्षिराज ने बताया कि 24 जुलाई को विजय बन्ना ने एक रिपोर्ट शिप्रा पथ थाने में दी। जिस में उस ने बताया कि वह 5/90 एस एफ एस मानसरोवर जयपुर में रहता था। उनकी माता जी शशी बन्ना (61) एस एफ एस के पार्क सेक्टर 5 पृथ्वी राज उधान में शाम को अपने मित्रों के साथ बेंच पर बैठी थी तभी दो चोर टीवीएस बाईक पर आए और एक चोर पार्क की दीवार कूद कर माता जी की गर्दन से सोने की चेन जो की 2 तोले की थी 1.5 लाख कीमत की, झपट्टा मार कर लेकर भाग गया जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई और विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की गई।
स्पेशल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई चैन तोडने वाले स्थान के आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज कांस्टेबल छोटूराम और मंगलज ने देख कर आरोपियों की पहचान की। इसी दौरान पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग ली गई चोरी की बाइक की पहचान की। जिस के बाद सीसीटीवी फुटेज को कमिश्नरेट की सीएसटी व डीएसटी व अन्य थानों की स्पेशल टीम को भी भेजे जाकर उक्त आरोपियों की तलाश की गई।
आज थाने की स्पेशल टीम के कांस्टेबल प्रभास, जयदेव ने वारदात में शामिल एक बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं. RJ14DD3358 बरंग लाल टीवीएस स्पोर्ट्स सिटी के साथ डिटेन किया। वारदात में शामिल अन्य आरोपी सूरज जोशी उर्फ बादशाह (28) पुत्र लीलाधर निवासी अलमोड़ा उतराखण्ड को थाना मालपुरा गेट की स्पेशल टीम द्वारा दस्तयाब किया गया है। जो नशा करने का आदी है जिसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक चोरी/लूट के प्रकरण जयपुर के कई थानो में दर्ज है। आरोपीयो से लूटी गई चैन के संबंध में पूछताछ जारी है।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाईकिल से घर से निकलकर कॉलोनियो में गलियों व पार्को के आस पास में घूमते रहते है। अकेली महिला को देखकर चैन स्नेचिंग / मोबाईल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर गलियों से होते हुये निकल जाते है। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिये वारदात के समय मुँह पर कपड़ा बांधकर रखते है जिससे वारदात के बाद पुलिस टीम को गुमराह रखने के लिये कॉलोनियों में घण्टों तक चक्कर लगाते रहते है ताकि सीसीटीवी फुटेज से रुट तय नहीं किया जा सके जिससे पहचान नहीं हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments