जयपुर|जालूपुरा थाना पुलिस ने बीएसएनएल की केबल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 1 बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया रही
27 अगस्त को बीएसएनएल उपमंडल अभियंता भोजराज सैनी ने जालूपुरा थाने में केबल चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अब्दुल अलीम, फिटु शेख और मोहम्मद गयास को गिरफ्तार किया था। इनके पास से चोरी की दो प्राइमरी केबल, औजार और ऑटो रिक्शा बरामद हुआ। मुख्य आरोपी रहीफुल शेख कई दिनों से स्वर्ण जयंती नाले में छिपा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह कोई बड़ी वारदात कर पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी कर रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments