☜ Click Here to Star Rating


अरनिया धूणी में हवन करते हुए महंत।

बांसवाड़ा में तलवाड़ा पंचायत समिति के अरनिया गांव में स्थित प्रसिद्ध अरनेश्वर धूणी के महंत गोतमानंद गिरी महाराज ने नवरात्रि के 9 दिनों माताजी की उपासना कर मौन व्रत धारण किया।

.

महंत ने 9 दिनों तक बिना भोजन करें उपवास भी धारण किया। नवरात्रि समापन के बाद गुरुवार शाम को धूणी में हवन कर 11 कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन करवाने के बाद मौन व्रत खोला।

नागा साधुओं के अखाड़े से जुड़े हैं महंत

पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा हरिद्वार के नागा सन्यासी हैं। पिछले 16 वर्षों से पुराना अरनेश्वर धूणी पर हैं। धूणी पर कई वर्षों से अखण्ड ज्योत जल रही हैं। महंत धूणी पर नियमित तपस्या में लीन रहते हैं।

महंत गोतमानंद गिरी महाराज ने बताया –

QuoteImage

वह पिछले 30 वर्षों से नवरात्रि के दिनों में मौन व्रत रखकर माताजी की उपासना करते आ रहे हैं।

QuoteImage

बांसवाड़ा शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर अरनिया गांव में स्थित अरनिया धूणी बहुत पुराना धूणी हैं। यहां आम दिनों में भी धूणी माता के दर्शन करने क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। परिसर में अरनेश्वर महादेव का मंदिर भी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading