![]()
राजसमंद झील के 68 साल के इतिहास में 5वीं बार और 50 साल में दूसरी बार लगातार दो साल में झील के छलकने का नया रिकॉर्ड बना है। गोमती नदी व नंदसमंद बांध से खारी फीडर के माध्यम से राजसमंद झील में पानी की लगातार आवक बनी रहने से झील के जल स्तर में निरंतर वृद
सिंचाई विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार 1957 से झील का सर्वाधिक जल स्तर वर्ष 1967 में 24.35 फीट रहा। राजसमंद झील आजादी के बाद पहली बार 1973 में छलकी। दो साल बाद ही 1975 में झील फिर लबालब होकर छलकी। 2000 से लगातार अकाल पड़ने के कारण 2000 से 2005 तक झील पूरी तरह से सूख गई। वर्ष 2006 में अच्छी बारिश से राजसमंद झील में पानी की आवक हाेने से लाेगाें ने राहत की सांस ली। वर्ष 2017 में 42 साल के लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए झील तीसरी बार छलकी। 2023 में अच्छी बारिश के कारण 10 अक्टूबर को चौथी बार झील छलकी। अब 50 साल में दूसरी बार ऐसा संयोग बना है जब झील लगातार दो साल छलकी और नया रिकॉर्ड बना।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments