जैसलमेर। मूर्ती तोड़कर नीचे फेंकी।
जैसलमेर के मसूरिया गांव में भोमिया जी की देवली (थान) की मूर्ति बीती रात बदमाशों ने तोड़ दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जब मूर्ति टूटी देखी तो बवाल मच गया। पास ही में एक और देवली माधु सिंह जी सोढा भोमिया जी की मूर्ति को भी बदमाशों ने अपवित्र किया। लोग मौ
सूचना पर सम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाकर असामाजिक तत्वों की तलाश कर रही है। सम थाना प्रभारी सुरजाराम ने बताया कि- सम थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव के पास एक पुराना थान (देवली) है, उसकी मूर्ति खंडित होने की सूचना सुबह मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना स्थल का मौका मुआयना करके जांच कर सैम्पल आदि लेकर पड़ताल की जा रही है।

भोमिया जी के थान के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी।
बदमाशों की हरकत से लोगों में रोष
जैसलमेर करीब 75 किलोमीटर दूर सम थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में प्राचीन भोमिया माधु सिंह जी सोढा की नाड़ी पर बने पुंजाराम जी भोमिया की मूर्ति को तोड़कर जमीन पर फेंका गया है, वहीं माधु सिंह जी सोढा भोमिया की मूर्ति के पास मल कर उसे अपवित्र करने का आरोप भी ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ व छेड़छाड़ कर अपवित्र कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हुए और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर असमाजिक तत्वों को पकड़ने की मांग की है।
मौके पर पुलिस मौजूद
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए हैं, जिसको देखते हुए सम थाना पुलिस की टीम, तहसीलदार गजानंद मीणा व सीओ सिटी रूप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस ने जल्द से जल्द असामाजिक तत्वों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

थान के साथ तोड़फोड़ करने पर ग्रामीणों में रोष।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments