☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के खारीकुई क्षेत्र में एक परिवार शादी समारोह में गया था। पीछे से घर को सूना देखकर चोर मकान की छत के रास्ते पहुंचे और वहां लगी एक जाली को तोड़ सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर चम्पत हो गए।

.

पीड़ित हैप्पी टेलर वाली गली खारीकुई निवासी श्रीचन्द पुत्र माधोदास ने बताया कि वह शादी समारोह में परिवार सहित भागचन्द की कोठी गए थे। जहां से लौटे तो घर के मुख्यद्वार पर लगा ताला जाम मिला। ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। थकान होने के कारण वे लोग उस वक्त सो गए।

एक जाली को तोड़ सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर चम्पत हो गए।

एक जाली को तोड़ सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर चम्पत हो गए।

सुबह करीब 10 बजे पानी आने पर नींद खुली। उन्होंने पत्नी को छत पर भेजा तो छत का गेट पहले से खुला हुआ और वहां लगी जाली टूटी हुई तथा ताला नीचे गिरा पड़ा हुआ मिला। नीचे आकर अन्य कमरों को चैक किया तो अलमारी में रखी सोने की चेन, सोने की कानों की बालियां व चांदी की अंगूठी नहीं थी।

इस पर उन्होंने पार्षद हेमलता बंसल को सूचना दी और कोतवाली थाने जाकर चोरी की शिकायत दी। श्रीचन्द ने बताया कि उनके बेटे ने दूसरे कमरे में उसकी सैलरी के 20 हजार रुपए और उसकी शादी में रिश्तेदारों द्वारा पहनाए गए नोटों के हार भी रखे थे। चैक करने पर वे भी नहीं मिले।

कोतवाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक करने में जुटी है।

……….

पढें ये खबर भी…

अजमेर में आधी रात मची तबाही, कई मकान गिरे,जानवर बहे:पीड़ित बोले-कर्जा लेकर और सोना बेचकर घर खरीदा था, बेटी की शादी होने वाली है

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से शहर में आए पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कई मकान गिर गए। 100 मकानों में दरारें आ गई। घर का सामान खराब हो गया। इनमें से एक घर ऐसा भी था, जिसमें एक बेटी की शादी होनी है। आधी रात को आई इस आफत के बाद मौके के हाल जानने पहुंचे भास्कर रिपोर्टर को लोगों ने अपना दर्द बताया। (पूरी खबर पढें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading