☜ Click Here to Star Rating



दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव लालासर में बारिश के कारण तीन भाइयों का मकान ढहने से सामान मलबे में दब गया।

चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव लालासर में बारिश के कारण तीन भाइयों का मकान ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि घर का सारा जरूरी घरेलू सामान मलबे में दब गया।

.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और आवश्यक रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर हालत में था। बारिश ने उसकी नींव और कमजोर कर दी थी। इस हादसे में माणकचंद, कृष्ण और श्रीचंद नायक के मकान के तीनों कमरे पूरी तरह से धराशायी हो गए।

प्रशासन ने गांव के ही एक सरकारी स्कूल में सभी प्रभावित परिवारों के रहने की अस्थाई व्यवस्था करवाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की सुविधा दी जाए। इससे वे फिर से अपने जीवन को सामान्य रूप में शुरू कर सकेंगे।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading