उदयपुर के एकलिंगजी से बप्पारावल पैनोरमा तक जाने वाला रास्ता पूरा ही खराब हो गया है।
उदयपुर के एकलिंगनाथ मंदिर (कैलाशपुरी) से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मटाटा गांव में बप्पा रावल पैनोरमा तक जाने वाला रास्ता इस कदर खराब हो गया है कि वहां अब जाना आसान नहीं। पूरी सड़क चूर-चूर हो गई लेकिन जिम्मेदारों ने उसे ठीक नहीं कराया।
इस ऐतिहासिक स्थल तक जाने के लिए पहुंच आसान हो इसके लिए इस सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर उस क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों ने यहां जिला कलेक्टर को पूरी वहां की स्थिति से अवगत कराते हुए सड़क को ठीक कराने की मांग की।
ग्राम पंचायत कैलाशपुरी एकलिंग जी के पास राज्य सरकार की और से बनाए पैनोरमा तम शरणार्थियों और पर्यटकों को जाने में काफी कठिनाईयां हो रही है। यहां तक की रास्ते की खस्ताहाल स्थिति को देखकर पर्यटक पुनः लौट जाते है।
ग्रामीणों ने बताया कि आगे यही मार्ग आदिवासी क्षेत्र करावाडी, मटाटा गांव में भी जाता है और आगे अन्य गांवों को भी जोड़ता हैऐसे में वहां जाने के लिए मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुका है।
बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल तक जाने वाले रास्ते में बड़े गहरे गड्ढे मुख्य मार्ग में हो गए हैं जिससे आए दिन दुपहिया वाहनधारी गिर रहे है।

पैनोरमा तक जाने वाले रास्ते पर एक डंपर पिछले दिनों पलट गया।
कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि इस मार्ग का पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने के लिए इसी क्षेत्र में हो रही माईनिंग को लेकर बड़े पत्थरों को ले जाने वाले डंपर व ट्रॉले गुजरते है जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं जबकि यह रोड इतना भारी वजन झेलने में सक्षम नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में कैलाशपुरी पंचायत के प्रशासक नारायणलाल गमेती, अशोक मोड, राजू गमेती, वरदा, पप्पूलाल आदि शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments