☜ Click Here to Star Rating



भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में मनुदेव निवासी सिनसिनी और उसके 2 साथी थे। तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल के अंदर रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे

.

इससे पहले झंडा विवाद को लेकर रविवार को पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई थी। देर रात जैसे ही पुलिस हटी तभी मनुदेव ने अपने साथियों के साथ गेट तोड़कर रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की।

रात 8.30 बजे तक तैनात थी पुलिस इस मामले पर एएसपी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को दिनभर मोती महल पर कानून व्यवस्था की ड्यूटी के लिए पुलिस बल तैनात था। इसके अलावा पूरे शहर में पुलिस तैनात की गई थी। रात 8 बजकर 30 मिनट तक पुलिस तैनात थी। समाज के कुछ लोगों ने मोती महल में दिन में रियासतकालीन झंडा लगाने की चेतावनी दी थी। देर शाम तक पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

गार्ड को देखकर भाग छूटे आरोपी एएसपी ने बताया कि देर रात मनुदेव नाम व्यक्ति ने अपने 2 साथियों के साथ मोती महल के पिछले गेट पर गाड़ी से टक्कर मारी। गेट के टूटते ही गार्ड गेट पर आ गए। जैसे ही मोती महल में जाने लगा तो, वह गार्ड को देखकर भाग गया। झंडे से या मोती महल की किसी और चीज से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। यहां फायरिंग की भी सूचना थी लेकिन, कोई फायरिंग नहीं हुई है। मनुदेव ने गेट को तोड़ा अंदर गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी शिकायत इस घटना के बाद पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह मथुरा गेट थाने पहुंचे और मनुदेव के खिलाफ शिकायत दी। मनुदेव ने इस पूरी घटना का अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव भी किया था। फिलहाल पुलिस मनुदेव की तलाश कर रही है।

दिनभर पुलिस बल तैनात रहा मोती महल पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह की सहमति के बाद तिरंगा झंडा लगा दिया गया था। तिरंगा झंडा लगने के बाद भी जो समाज के लोग मोती महल पर रियासतकालीन झंडा लगाने का दावा का कर रहे थे वह भी बैक फुट पर आ गए थे। उसके बाद पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरतते हुए शहर में कई जगह जवान तैनात किये थे।

क्योंकि समाज के लोग लगातार दावा कर रहे थे कि वह मोती महल पर रियासतकालीन झंडा लगाएंगे। जैसे ही पुलिस जाब्ता मोती महल से हटा, तभी मनुदेव ने अपने 2 साथियों के साथ मोती महल में घुसकर झंडा लगाने की कोशिश की इससे पहले शाम करीब 5 बजे समाज के कुछ लोगों ने किशोरी महल स्थित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर रियासतकालीन झंडा लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने हाथों में झंडा फहराया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

किशोरी महल पर पहुंचे लोगों पर यह बोले एसपी किशोरी महल पर हाथों में रियासतकालीन झंडा लेकर पहुंचे लोगों के मामले पर एसपी दिगंत आनंद ने कहा कि वह पब्लिक प्लेस है। यहां कोई भी आ जा सकता है। हालांकि कुछ लोग पहुंचे थे। उनके हाथों में रियासतकालीन झंडा था।

बॉर्डर इलाकों में रहेगी नाकाबंदी उसके बाद भी पुलिस कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती। इसलिए शहर के अमेरिकन गेट, मेहंदी बाग, मोती महल के प्रवेश गेट, मोती महल के सदर गेट, मदरपुर रोड़ स्थित मोती महल के पिछला गेट, पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा दो अरेस्ट पार्टी तैनात की गई है। साथ ही कंजौली लाइन डीग रोड़ पर नाकाबंदी, मथुरा रोड़ रेलवे पुलिया से पहले नाकाबंदी, उच्चैन तिराहे पर नाकाबंदी, चिकसाना थाने के पास नाकाबंदी, ऊंचा नगला बॉर्डर पर नाकाबंदी, MSJ कॉलेज पर नाकाबंदी, द बाग होटल के पास नाकाबंदी, सारस चौराहे पर नाकाबंदी, मडरपुर चौराहे पर नाकाबंदी सहित सादा कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है। मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं।

हर आने जाने वाले वाहन होंगे चेक एसपी दिगंत आनंद ने रविवार देर रात यह आर्डर जारी किए। सुरक्षा की दृष्टि से 1 STF की कंपनी, 6 धौलपुर RAC की बटालियन, 3 प्लाटून कंपनी 14 बटालियन पहाड़ी, धौलपुर, डीग, सवाईमाधोपुर, भरतपुर पुलिस के 2 सौ जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 1 IPS, 8 RPS, 10 इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। भरतपुर में हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

रियासतकालीन झंडा लगाने का दावा करने वाले लोग आये बैकफुट तिरंगा झंडा लगने के बाद समाज के जो लोग 19 सितंबर तक मोती महल पर झंडा लगाने और पंचायत का दावा कर रहे थे। वह रविवार को बैक फुट पर आ गए। संतोष फौजदार और दिनेश सिनसिनी के नेतृत्व में पंचायतों का आयोजन किया जा रहा था। रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमें रियासतकालीन झंडा लगाने के लिए कोई भी रियासतकालीन बिल्डिंग नहीं मिल रही है। क्योंकि मोती महल के मालिक पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह हैं इसलिए उनकी बिना अनुमति के हम मोती महल में प्रवेश नहीं कर सकते।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading