![]()
बीकानेर के अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में अंडर 17 और 19 बॉयज-गर्ल्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन चौथे राउंड से शुरूआत होगी। दूसरे दिन भी तीन राउंड के मुकाबले होंगे, जिसके बाद बुधवार को फाइनल होगा। चयनित खिलाड़ियों को सीकर में आयोजित होने व
आयोजन सचिव बुलाकी हर्ष ने बताया कि अब तक तीन-तीन राउंड हो चुके हैं। इसमें अंडर 17 बॉयज में अब तक हर्षित यादव, केशव नारायण हर्ष, किशन पंचारिया, विश्वास जोशी, अर्पित चंद्र नंदा, किशन सिंह, महेश पंचारिया, आर्या पंवार, आर्यन जोईया, लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रियांश तापड़िया, आयुष्मान ओझा, दक्ष सारस्वत, मौलिक कुशवाहा, राहित आचार्य, धर्मेंद्र चौरड़िया, शुभम खत्री, गौरवदीप सिंह, उदय सेठी (जैन), दीपेंद्र उपाध्याय, प्रिंस सोनी, द्रक्षित जैन, शुभ कालरा, जयदीप पुरोहित और दोषित राज ने अपने सभी मैच जीतकर तीन-तीन अंक हासिल किए हैं।
अंडर 17 गर्ल्स में यासिका चौधरी, लक्ष्मी, सुहानी सिपानी, वंशिका जैन,पलाक्षी यादव, अवंतिका जोशी, इशिका तिवारी, जयंती सोनी, सिमरन भी तीन-तीन अंकों के साथ सबसे आगे हैं। अंडर 19 बॉयज में महादेव नाई, दुर्गेश कुमार बजाज, वैभव व्यास, विधान कल्ला, हिमांशु ओझा, खुशवंत जोशी, कर्ण सोनी, दीपेंद्र प्रजापत, मधुर स्वामी, गोविन्द नारायण व्यास, हर्षुल बांठिया, मयंक रंगा, मोहम्मद अयान, मुदित बारकोश भी तीन-तीन अंकों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं अंडर 19 गर्ल्स में काजल गाट, अन्वेषा व्यास, देवांशी खत्री, ललिता कुमावत, आनाया सोढ़ा, गुनगुन जोशी, राधिका पुरोहित भी तीसरे राउंड तक टॉपर बने हुए हैं।
आज भी तीन राउंड होंगे
संयोजक हर्ष ने बताया कि मंगलवार को भी रमेश इंग्लिश स्कूल में तीन राउंड खेले जाएंगे। इस दौरान जीतने वालों के बीच आगे के मुकाबले होंगे। सभी खिलाड़ियों को सभी राउंड खेलने होंगे। हारने के बाद भी किसी खिलाड़ी को आउट नहीं किया जा सकता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments