![]()
बीसलपुर बांध से शनिवार सुबह फिर से गेट नंबर 8 को बंद कर अब गेट नंबर 9,10,11 को एक एक मीटर खोलकर 18030 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की जा रही है।
टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक एक बार फिर कम पड़ने से एक दिन बाद ही शनिवार सुबह को फिर से चौथा गेट बंद कर दिया है। आज सुबह 6 बजे से पहले की तरह 3 गेटों को एक एक मीटर खोलकर 18030 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। अभी गेट नंबर 9,10
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया- पानी की आवक गुरुवार शाम से ही बढ़ रही है । आगे भी पानी की आवक के हिसाब से बांध के गेटों को कम- ज्यादा खोला जा सकता है। गेटों की संख्या भी कम ज्यादा की जा सकेगी।
24 जुलाई को बीसलपुर बांध फुल भरने पर शाम 4.55 बजे इसका एक गेट 10 नंबर को एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की थी। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से 27 जुलाई सुबह करीब 7 बजे बांध का दूसरा गेट नंबर 11 को एक मीटर खोला गया। उस समय गेट नंबर दस को 2 मीटर खोल रखा था।
फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से उसी रात करीब 8 बजे दो गेट नंबर 9 और 12 को दो – दो मीटर खोल कर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय सभी चारों गेटों से प्रति सेकेंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी बनास बनास नदी में छोड़ा जा रहा था। इस दौरान बांध में पानी की आवक फिर बढ़ने से एक घंटे बाद ही रात करीब 9 बजे बांध के दो गेट नंबर 8 और 13 को एक- एक मीटर खोलकर फिर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय इन सभी 6 गेटों से इस सीजन के अभी तक में सबसे ज्यादा प्रति सेकेंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी बांध में से बनास नदी में की गई ।
28 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे बांध में पानी की आवक थोड़ी कम पड़ने से गेट नंबर 10 और 11 को 3-3 मीटर की बजाय 1-1 मीटर कम करके इन्हे दो-दो मीटर ही खोलकर पानी की निकासी कम की गई। उस समय सभी 6 गेटों से प्रति सेकेंड 60 हजार 100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
फिर 29 जुलाई सुबह 6 बजे पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 और 11 को फिर से 3-3 मीटर खोलकर पानी निकासी बढ़ाई गई। फिर बांध से इन सभी 6 गेटों से प्रति सेकेंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
30 जुलाई सुबह 6 बजे फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से गेट नंबर 8, 12 और 13 को पूरी तरह बंद कर दिया। फिर गेट नंबर 9,10,11 को एक एक मीटर खोलकर 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। 31 जुलाई को पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 एक को एक मीटर से बढ़ाकर दो मीटर खोला गया। उसके बाद इन सभी तीनों गेटों से प्रति सेकेंड 24040 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। 1 अगस्त को पानी की आवक बढ़ने से सुबह एक और गेट नंबर 8 को खोला गया। सभी चारो गेट 8,9,10,11 को दो दो मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की गई। लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चली। एक दिन बाद ही बांध में पानी की आवक कम पड़ने से 24 घंटे बाद गेट नंबर 8 को आज सुबह 6 बजे फिर से बंद कर दिया है।
अब तीन गेट नंबर 9, 10 और 11 को एक एक मीटर खोलकर 18030 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बनास. नदी में छोड़ा जा रहा है।
उधर जिले में शनिवार को भी शुक्रवार की तरह ही बादल छाये हुए है। तेज बारिश होने के आसार कम है। मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कई तेज बारिश नहीं नहीं है। शनिवार सुबह भी कई बारिश नहीं हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments