☜ Click Here to Star Rating


रेलवे यार्ड में पटरी से नीचे उतरा पहिया।

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा है। यार्ड में लगाने के दौरान ट्रेन के इंजन के आगे के चार पहिए पट

.

इंजन के पहियों को पटरी पर लाने का प्रयास करते रेल कर्मचारी।

इंजन के पहियों को पटरी पर लाने का प्रयास करते रेल कर्मचारी।

साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात डेढ़ बजे पटरी पर आया इंजन

जानकारी के अनुसार कोटा से ट्रेन सवाई माधोपुर पंहुँची थी।जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और ट्रेन के खाली होने पर ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था। इसी दरमियान पटरी बदलते समय ट्रेन के इंजन के आगे के चार पहिए पटरी से उतर गए। कोटा-सवाई माधोपुर मेमो ट्रेक के इंजन के बेपटरी होने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया और रेलवे अधिकारियों में भगदड़ मच गई।‌ ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना के साथ ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के इंजन को वापस पटरी पर लाने के लिए काम मे जुट गए।‌ ट्रेन के बेपटरी होने से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नम्बर एक बाधित हो गया और स्थानीय रेलवे प्रशासन ने एक नम्बर पर आने वाली ट्रेनों को अन्य दूसरे तीसरे और चौथे नंबर प्लेटफार्म से निकाला गया। गनीमत यह रही कि ट्रेन के इंजन के पटरी से उतरने के दौरान ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर रात दस बजे रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे गए। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात डेढ़ बजे इंजन को पटरी लाया गया।जिसके बाद प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर रेल यातायात को सुचारू किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading