कुछ लोगों ने पाप किया और उसका दंड कोई और भरे ये बात उचित नहीं है। ये बात रविवार को जैसलमेर यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने के कोर्ट के फैसले को लेकर कही। मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा – हालाँकि उन्ह

मोहनगढ़ गांव पहुंचकर कर्नल सोनाराम को श्रद्धांजलि देकर परिवार को दी सांत्वना।
जोगाराम पटेल भी यही बात कह चुके
गौरतलब है कि इससे पहले कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने SI भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा- कोर्ट ने SI भर्ती को रद्द नहीं किया है। कोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन सरकार को भेजा है। इसकी जांच कर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भेजा जाएगा। उन्होंने जो ऑब्जर्वेशन किया वह बहुत महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने अपना ऑब्जर्वेशन सरकार को भेजकर कहा है कि इसकी जांच कर RPSC को भेजा जाए। अब गजेंद्र सिंह ने भी यही बात कहकर उन लोगों के मन में आस भर दी है जिनको भर्ती रद्द होने से काफी नुकसान हुआ है।
राज्य सरकार दोषियों को सजा दे- मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
जैसलमेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बारे में विस्तार से बात करते हुए बताया- ‘देखिये मुझे लगता है विस्तार से एक बार फैसले की समीक्षा करने की आवश्यकता है। मैंने फैसले को पढ़ा नहीं है। लेकिन जितने अंश देखकर समझ में आया है कि कोर्ट ने ये निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ा है। राज्य सरकार की मंशा एसआई परीक्षा को रद्द करने के बजाय जो लोग उनके दोषी थे उन सबको दण्डित करने की है। इस तरह का दृष्टिकोण प्रारम्भ से अपनाया है। क्योंकि सैकड़ों लोगों ऐसे हैं जो कई नौकरियों को छोड़कर, अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर यहां आए हैं। ट्रेनिंग किया है, 3-4 साल नौकरी कर ली है। कुछ लोगों ने पाप किया है उसके कारण से उनको दंड मिले ये बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस दृष्टिकोण से राज्य सरकार इस विषय पर विचार कर रही है और मुझे इस आदेश की समीक्षा होकर सबके सामने क्लियरिटी हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा कस्बे में परिवार समेत बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
रामदेवरा दर्शन किए, कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार शाम को जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे पहुंचे। वहां बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शनिवार रात उन्होंने जैसलमेर में बिताई और रविवार को वे जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे पहुंचे जहां कर्नल सोनाराम के पैतृक निवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर कर्नल के परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री के साथ जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत मेघवाल, राज्य मंत्री जसवंत सिंह बिश्नोई, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments