![]()
दौसा के सडक सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
दौसा जिले से गुजरने वाले नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर 26 ब्लैक स्पोट्स एवं करीब 50 मेजर एक्सीडेंट प्वॉइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां पिछले दिनों में हुए हादसों में कई लोग जान गवां चुके हैं। इनमें सुधार के लिए कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने सड़क सुरक्षा समिति की
परिवहन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी कलेक्टर ने ‘आई रेड’ पोर्टल पर एक्सीडेंट डाटा अपलोड की स्थिति की समीक्षा कर परिवहन विभाग की पेंडेंसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए लंबित केसों को 7 दिन में अपलोड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एनएचएआई को हाइवे पर एंटरसेप्टर से ऑनलाइन चालान कार्यवाही वाले स्थानों पर स्पीड लिमिट के साइनेज बोर्ड लगाने, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, टिटोली टोल प्लाजा के साइनेज बोर्डों को यातायात सुगमता के लिहाज से शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने विभागों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का संयुक्त निरीक्षण कर ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को सभी सीएचसी एवं पीएचसी का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने और जिलेभर के हाइवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश कलेक्टर ने दौसा शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं नगर परिषद को शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुगम यातायात को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, एनएचएआई परियोजना निदेशक भरतसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई एमएल मीणा, आरटीओ जगदीश अमरावत, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक शर्मा एवं आई रेड पोर्टल प्रभारी वीडी शर्मा सहित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments