☜ Click Here to Star Rating



नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हनुमानगढ़ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर इसके परिजनों को सौंप दिया है।

.

16 जुलाई को नाबालिग के परिवार ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पीलीबंगा थाना क्षेत्र का एक युवक उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिवार ने आरोप लगाया कि युवक ने लड़की को डरा-धमकाकर अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना स्तर पर मुकदमा नंबर 274/2025 दर्ज किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और जेजे एक्ट की धारा 84 के तहत पंजीकृत किया गया।

थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी आसूचना का उपयोग करते हुए नाबालिग को डिटेन किया। लड़की को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में थानाधिकारी अजय कुमार के अलावा हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल, महिला कॉन्स्टेबल कौशल्या, कॉन्स्टेबल धर्मपाल और कॉन्स्टेबल जयकिशोर सिंह शामिल रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading