मासूम से कुकर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास(उम्र कैद) की सजा काट कर जेल से बाहर आए आरोपी ने फिर से एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की।
25 जून को आरोपी से परेशान नाबालिग थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आज (मंगलवार) आरोपी मोहम्मद अरसद(37) को बिहार के पास नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। उसे आज ही कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला भरतपुर के सेवर थाना इलाके का है। आरोपी 2024 में ही आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर आया था, आते ही उसने फिर एक मासूम के साथ रेप किया।
14 साल के बच्चे की कुकर्म कर हत्या की थी ग्रामीण सीओ आकांशा चौधरी ने बताया- आरोपी मोहम्मद अरसद उर्फ लायक निवासी झब्बारी पुलिस थाना जलालगढ़ जिला पूर्णिया बिहार साल 2005 में बिहार से डीग जिले के पहाड़ी इलाके में आया था। जहां वह एक धार्मिक स्थल में पढ़ा रहा था। वहां पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर वहीं पढ़ने वाले एक 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट से कुकर्म किया। इसके बाद नाबालिग की हत्या कर दी।

आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। आज कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया
साल 2007 में आरोपी मोहम्मद अरसद और उसके साथी के खिलाफ FIR दर्ज हुई। साल 2010 में कोर्ट ने मोहम्मद अरसद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपी साल 2024 में सेवर सेंट्रल जेल से रिहा हो गया था। सजा के दौरान आरोपी अर्ध खुलाबंदी में था और मजदूरी करने जाता था।
मजदूरी के दौरान उसकी पहचान एक दंपती से हुई। दोनों पति-पत्नी भी मजदूरी करते थे। साल 2023 में नाबालिग के पिता की बीमारी से मौत हो गई। इस बीच 2024 में आरोपी जेल से रिहा हो गया।
जेल से बाहर आते ही फिर की दरिंदगी साल 2024 में जेल से बाहर आते ही सेवर में किराए पर कमरा लिया। नाबालिग के घर आने- जाने लगा। नाबालिग की मां से कहा कि वह उसकी बच्ची का स्कूल में एडमिशन करवाएगा और सारा पढ़ाई का खर्चा भी उठाएगा।
इसके बाद आरोपी नाबालिग को किसी न किसी बहाने अपने कमरे पर ले जाता और उसके साथ रेप करता। आरोपी नाबालिग से 2024 से रेप कर रहा था। 25 जून 2025 को नाबालिग आरोपी से परेशान होकर सेवर थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना पुलिस को बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया और जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
हालांकि घटना का पता चलने पर आरोपी बिहार चला गया, जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के पास नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, जिसे आज ही कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments