![]()
पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी सुखप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ के संगरिया में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी सुखप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर 16 अगस्त 2024 को एक घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप है। मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सुखप्रीत सिंह समेत कई हथियारबंद लोगों ने वार्ड नंबर 5 चक हीरा सिंह वाला में उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से कई राउंड फायरिंग की। साथ ही घर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
पुलिस थाना संगरिया के अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में हेड कॉन्स्टेबल पांचूराम, कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह और मलकेश कुमार शामिल थे। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई है।
इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सुखप्रीत (25) चक हीरा सिंह वाला का रहने वाला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments