☜ Click Here to Star Rating



गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र।

सीकर की नेछवा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। इतना ही नहीं उसने बस ड्राइवरी करके फरारी काटी। डेढ

.

थानाधिकारी रामकिशन यादव के अनुसार 14 नवंबर को रामस्वरूप जाट निवासी रूल्याणा माली ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया कि उसका बड़ा भाई बलवीर अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में राजू उर्फ राजेंद्र ने उसके भाई बलवीर के साथ मारपीट की। लोहे की गंडासी से गाड़ी पर वार किया और बलवीर को जान से मारने की नियत से उसकी गर्दन पर भी हमला किया। इस घटना के बाद राजू उर्फ राजेंद्र फरार हो चुका था।

पुलिस ने कई बार उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। अब नेछवा पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र (28) पुत्र किशनाराम जाट निवासी रूल्याणा माली सालासर इलाके में एक होटल पर आया हुआ है। वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी रामकिशन यादव के अनुसार आरोपी से अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए आसाम चला गया। उसे डर था कि वह पकड़ा जाएगा इसलिए अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता। दूसरों के मोबाइल से ही अपने परिचित लोगों को कॉल करता था। फरारी के दौरान उसने प्रदेश के कई इलाकों में बस ड्राइवरी का काम भी किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading