![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 3 महीने से फरार चल रहे आरोपी देवीसिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया है। देवीसिंह गोमाना का निवासी है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना 24 अप्रैल 2025 की है। उप-निरीक्षक निर्भय सिंह को गश्त के दौरान बरखेडा बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखकर वो अंधेरे में छिपने लगा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 2 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अफीम जब्त कर बुद्वाराम पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी जोधपुर के हमीर नगर फिंच को गिरफ्तार कर लिया। थाना छोटीसादड़ी में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में बुद्वाराम ने बताया कि उसने ये अफीम देवी सिंह पुत्र धुलसिंह सौंधिया से ली थी। देवीसिंह गोमाना थाना छोटीसादड़ी का निवासी है। पुलिस ने देवीसिंह की तलाश शुरू की, लेकिन वो अपने घर से फरार हो गया था।
बुधवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर देवीसिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अफीम के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments