अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर के महफिल खाना के पास स्थित करीब दो सौ साल पुराना सबीली गेट को ढहा दिया गया है। गत दिनों हुई बरसात में इसका कुछ हिस्सा गिर गया था।
दरगाह कमेटी जल्द ही इस गेट का निर्माण करवाएगी। गेट के पुनर्निर्माण से उसकी चौड़ाई करीब डेढ़ गुना बढ़ने की उम्मीद है। जिससे दरगाह परिसर में जायरीन की आवाजाही सुगम, सरल व सहज हो सकेगी।

मलबा हटाने का काम करते श्रमिक।
दरगाह कमेटी कर्मचारियों के अनुसार गत महीने लगातार हुई तेज बरसात से सबीली गेट व उसके नजदीक हुजरे की छत व गेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। इस पर कमेटी ने अब हुजरे का कुछ हिस्सा व सबीली गेट संबंधित लोगों की सहमति से गिरवा दिया है और योजनाबद्ध तरीके से नया गेट बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
(वीडियो-फोटो नजीर कादरी)
…………
पढें ये खबर भी….
पीटीआई सस्पेंड, लाडनूं बीईईओ कार्यालय लगाया:RPSC एग्जाम में कंट्रोल रूम अधिकारी बनकर किया था फोन, एक के खिलाफ जांच पेंडिंग

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कंट्रोल रूम का अधिकारी बन अनुपस्थित वीक्षक की जानकारी मांगने के मामले में गठित जांच कमेटी ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश टांक को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया है। वहीं एक अन्य शिक्षक की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments